फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chief Minister Abhyudaya and Model Composite Schools will open in the district

Amroha News: जिले में खुलेंगे मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Thu, 01 Feb 2024 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Abhyudaya and Model Composite Schools will open in the district
अमरोहा। मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालय के बाद अब जिले में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट खोले जाएंगे। बेसिक शिक्षा महानिदेशक द्वारा दोनों स्कूलों के लिए बीएसए से प्रस्ताव मांगे गए हैं। स्कूल चयनित होने के बाद शिक्षा व खेल के साथ हाईटेक सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा को ओर बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में अब एक परिषदीय स्कूल को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय योजना के तहत कक्षा 12 तक उच्चीकरण तथा एक स्कूल को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में प्री नर्सरी से कक्षा 12 तक किया जाएगा। योजना में चयन होने के बाद स्कूलों में शिक्षा एवं खेल की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। स्कूली शिक्षा महानिदेशक द्वारा दो स्कूलों के प्रस्ताव मांगे जाने के बाद कंपोजिट विद्यालय शेखुपुर झकड़ी को मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय औरंगाबाद का मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के रूप में प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभ्युदय कंपोजिट स्कूल जिला या तहसील मुख्यालय के समीप होने के साथ जिले के मुख्यमार्ग (नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे) के पास होने चाहिए। विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक कक्ष के साथ न्यूनतम 08 कक्ष पहले से निर्मित हों व कम से कम 1300 वर्ग मीटर भूमि होना अनिवार्य है। इसके साथ ही न्यूनतम छात्र संख्या 200 होनी चाहिए। जबकि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए पांच एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक की अनिवार्यता रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



योजना लागू होने के बाद मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का प्री नर्सरी से कक्षा 12 तक किया जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का उच्चीकरण कर कक्षा 12 तक किया जाएगा। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था भी होंगी। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधन के साथ खेल-कूद समेत अन्य सुविधाओं से लैस करते हुए पंजीकृत विद्यार्थियों को शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर सुविधा मिलेंगी। जहां बच्चों का बौद्धिक विकास होगा वहीं स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed