{"_id":"5787edcd4f1c1b737e13d8f5","slug":"cheraw-of-rajbpur-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर थाने का किया घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर थाने का किया घेराव, नारेबाजी
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के रजबपुर थाने में धरने पर बैठ भाजपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपाइयों ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हुए रजबपुर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। गुंडों के हौसले बुुलंद हैं। भाजपाइयों ने राज्यपाल से सपा सरकार को बर्खास्त कराने की मांग की है।
पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो और नरेंद्र प्रताप राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को रजबपुर थाने का घेराव किया। ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। मथुरा के जवाहरबाग कांड और नोएडा कांड की सीबीआई जांच कराई जाए। कैराना में सपा सरकार की नाकामयाबी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। गुंडों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। यूपी में जिस दिन से सरकार आई है तब से अब तक पुलिस पर 1134 बार हमला हुआ है। अधिकारी सपा के एजेंट के तरह काम कर रहे हैं। थाना रजबपुर के क्षेत्र में गुंडगर्दी व हत्या चोरी, बलात्कार व पशुधन चोरी, प्रतिबंधित पशुओं का कटान चल रहा है। भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में युद्घवीर सिंह, विजयवीर सिंह, भूप सिंह, मदन सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल चौहान, प्रदीप चौधरी, राम सिंह सैनी, चंद्रभान सिंह, राम निवास गोला, विजयवीर सिंह पंवार, हुकम सिंह चौहान, रामपाल सिंह, दुष्यंत चौहान, तिलक राज चौहान, गैंदा सिंह, ताला चौहान आदि रहे।
उधर, गंगश्वरी में गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौकी के बाहर धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन चौकी प्रभारी सुनील कुमार को सौंपा। इस मौके हसनपुर नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, रामपाल सिंह, महेंद्र खड़गवंशी, मानसिंह राणा, विशाल त्यागी, रिंकू गुर्जर, विजय सैनी, शशीराज सिंह और कपिल चौधरी आदि रहे।