फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   check up of hens

बर्ड फ्लू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
check up of hens
अमरोहा। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए बुधवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने हसनपुर के पोल्ट्री फार्मों पर पहुंच कर मुर्गियों की सेहत की जांच की। पोल्ट्री फॉर्म के निरीक्षण के दौरान सभी मुर्गियां फिलहाल स्वस्थ मिली हैं। जिले के फॉर्म में मुर्गी अपनी खुराक खा रही हैं। अभी तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियातन फॉर्म संचालकों को अलर्ट जारी किया है। जिले में 22 पोल्ट्री से रोजाना दो लाख अंडे का उत्पादन होता है जो अन्य स्थानों के लिए भी सप्लाई होता है।
विज्ञापन

केरल राज्य के कुछ इलाकों में पक्षियों में बर्ड फ्लू से मौत के बाद ने वहां इसे आपदा घोषित कर दिया है। वहीं बर्ड फ्लू को लेकर 14 राज्य अलर्ट मोड पर है। अमरोहा जिले के विभिन्न इलाकों में भी कुल 22 पोल्ट्री फॉर्म है। इनसे रोजाना दो लाख अंडे का उत्पादन होता है। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते पशुपालन विभाग भी बुधवार को हरकत में आ गया है। पशु चिकित्सकों को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्रजवीर सिंह बुधवार को हसनपुर इलाके में गए। उन्होंने कई पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण किया। सभी मुुर्गी स्वस्थ मिलीं। किसी में बीमारी के लक्षण नहीं थे। सब अपनी खुराक खा रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने पोल्ट्री फॉर्म संचालक को निर्देशित किया। कहा कि किसी तरह की दिक्कत आए तो बताए। रोजाना पोल्ट्री फॉर्म संचालकों से रिपोर्ट अवगत कराने को कहा है ताकि निदेशालय को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed