{"_id":"583dc91a4f1c1be665de5cd8","slug":"chaudhari-chandrapal-political-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगते, कुछ तो वजह होगी : चौधरी चंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं ही किसी पर आरोप नहीं लगते, कुछ तो वजह होगी : चौधरी चंद्रपाल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा के मर्डर ने राजनीति रूप ले लिया है। कैबिनेट मंत्री महबूब अली के धुर विरोधी पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह भी मृतक शौकत पाशा के परिजनों के समर्थन में उतर आए हैं। मंगलवार को उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बोले, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।
हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के चार दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं शौकत पाशा का मर्डर अब राजनीति रूप ले रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह भी शौकत पाशा के परिजनों के पक्ष में उतर आए हैं।
मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह के साथ मृतक शौकत पाशा के भाई मुगीश पाशा और उनके साले रऊफ ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम और एसपी से बात की। मृतक शौकत पाशा के भाई मुगीश ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बुधवार को मृतक के परिजन डीआईजी और आईजी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, किसी निर्दोष को न फंसाया जाए, दोषी को बख्शा न जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूहीं किसी पर आरोप नहीं लगते कुछ तो वजह होगी। बगैर नाम लिए बोले किसी मंत्री पर इस तरह के आरोप लगना एक अच्छी बात नही है।