फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Changing weather is spoiling the health of children

Amroha News: बदलता मौसम बिगाड़ रहा बच्चों की सेहत

Tue, 19 Nov 2024 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is spoiling the health of children
अमरोहा। मौसम तेजी से बदलाव हो रहा है। ठंड अपना असर दिखाने लगी हैं। सुबह-शाम कोहरा और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ के यहां बीमार बच्चों की भीड़ लगी रही, जिसमें बुखार और निमोनिया से ग्रसित थे।
विज्ञापन

सुबह-शाम हो रही हल्की सर्दी की वजह से नौनिहाल बीमार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित बच्चे जिला अस्पताल में लगातार पहुंच रहे हैं। अस्पताल में सोमवार को 200 से अधिक बच्चों की ओपीडी हुई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. इकबाल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में बच्चे बीमार हो रहे हैं। नवजात शिशुओं में वायरल, डायरिया, उल्टी करना, ब्रोंकाइटिस अस्थमा (सांस लेने में तकलीफ), निमोनिया, छाती का संक्रमण, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। सुबह व शाम के समय की सर्दी बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। बच्चों की जांच के बाद उन्हें दवाई देकर भेज दिया गया। बताया कि बच्चों को जैसे ही खांसी-जुकाम हो तो तुरंत उन्हें चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

यह करें उपाय
-बच्चों को गर्म और पूरी बाजू के कपड़े पहनाने चाहिए।

- बच्चों के सिर, पैर व कानों को हमेशा ढककर रखें, सिर और पैरों से ही ठंड शरीर में प्रवेश करती है।
- घुटनों के बल चलने वाले बच्चों को हाथों में दस्ताने पहनाएं।
- जिन महिलाओं की हाल ही में डिलिवरी हुई है, उनको ठंडे पानी में हाथ नहीं देना चाहिए।
आठ डेंगू तो 51 मलेरिया आशंकितों की हुई जांच
अमरोहा। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में भीड़ रही। 1505 मरीजों की ओपीडी हुई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि 1505 में अधिकांश बुखार व सर्दी से पीड़ित मरीज थे। सभी को दवाई देकर भेज दिया गया। जबकि, जनरल वार्ड में बुखार के 17 मरीज भर्ती रहे। वहीं, डेंगू के 17 और मलेरिया के 51 आशंकित मरीजों की एलाइजा जांच कराई गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article