{"_id":"6a9dcf0189b5ae23e20da7b5","slug":"champion-club-won-thanks-to-naseem-akhtars-explosive-innings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172308-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नसीम अख्तर की तूफानी पारी से चैंपियन क्लब जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नसीम अख्तर की तूफानी पारी से चैंपियन क्लब जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्रीबाला जी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चैंपियन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएमसीसी अमरोहा को 47 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैंपियन क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। चैंपियन क्लब की पारी में नसीम अख्तर ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन की शानदार पारी खेली। उनका साथ देते हुए असद जानू ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी की। असद ने 28 गेंदों में तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। पारी के अंतिम दौर में शाहनवाज अंसारी ने 18 गेंदों पर नाबाद 27 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 223 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। जीएमसीसी की ओर से फैजान पाशा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएमसीसी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। हालांकि सलामी बल्लेबाज अहमद रजा ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। मौसिफ खान ने भी 12 गेंदों पर 24 रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज चैंपियन क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 19.3 ओवर में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। चैंपियन क्लब की ओर से आमिर अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 34 रन देकर तीन प्रमुख विकेट झटके। नासिर ने दो ओवर में महज नौ रन खर्च कर दो विकेट हासिल किए, जबकि इंदरदीप सिंह (इशू) ने भी दो विकेट लेकर जीएमसीसी की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई।