फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Celebrate the festival in mutual love and cordial atmosphere: DM

आपसी प्यार और सौहार्दपूूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival in mutual love and cordial atmosphere: DM
जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। त्योहारों पर कोई नई परंपरा न डालें। बिना अनुमति कोई जुलूस, शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान धर्मगुरुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में त्योहारों को गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखते हुए मनाएं। कोई नई परंपरा की शुरुआत न करें। लाउड स्पीकर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो दिशा-निर्देश दिए हैं, उसी का पालन करना होगा। लाउड स्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। नए स्थानों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। जुलूस, शोभायात्रा निकालने के लिए आयोजकों को शपथपत्र देना होगा, जिसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। जुलूस को नियंत्रण करने का कार्य आयोजक का होगा। जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है। कोई ऐसा भड़काऊ भाषण नहीं देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निबटा जाएगा। कानून व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं हैं। किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस पूरी तरह से जनता के साथ है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, क्षेत्राधिकारी सदर समेत विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed