{"_id":"664e2e18a672f5f2bb070955","slug":"cdo-took-meeting-for-cleaning-of-ponds-and-renovation-of-rivers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-119063-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तालाबाें की सफाई और नदियों के जीर्णोद्धार के लिए सीडीओ ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तालाबाें की सफाई और नदियों के जीर्णोद्धार के लिए सीडीओ ने ली बैठक
Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बरसात से पहले तालाबों को भी दुरुस्त कराते हुए जल सरंक्षण किया जाएगा। बरसात से पहले तालाबों में नहर से पानी भी छोड़ा जाएगा। सीडीओ ने तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए बीडीओ और ब्लॉक के संबंधित कर्मचारियों की बैठक लेते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बगद नदी की खोदाई के लिए भी विभागवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बुधवार को सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने विकास भवन के सभागार में बगद नदी व तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जिले में तालाबों को संरक्षित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए पंचायताें को तालाबों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बगद नदी में भी नदी का स्वरूप खत्म हो चुका है, वहां खोदाई के लिए विभागवार जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही तालाबों को दुरुस्त कराकर नहरों से तालाबों में पानी छोड़ा जाएगा। इसके अलावा तालाब के बंधों पर पौधरोपण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें स्वयं सहायता समूहों को भी लगाया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षु एसडीएम बीडीओ गजरौला विकास मित्तल, बीडीओ अमरोहा लक्ष्मण प्रसाद समेत सभी बीडीओ और ब्लाॅक स्तरीय संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।