फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CBSE result, students get enjoy

सीबीएसई दसवींः परफेक्ट 10 पाकर चहके विद्यार्थी

Sun, 29 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमराेहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमराेहा Updated Sun, 29 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
CBSE result, students get enjoy
गजरौला के विश्वबंधु एकेडमी में सीबीएसई 10वीं का अच्छा रिजल्ट आने पर खुशी से उछलते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला

विज्ञापन
सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित होते ही सुबह से छाई बेचैनी समाप्त हो गई। उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वालों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। स्कूलों में सफलता का जश्न मनाया गया। वहीं मेधावियों के घर बधाई देने वाला का तांता लगा रहा। शनिवार को निर्धारित तिथि पर सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गईं थीं। दोपहर एक बजे के बाद रिजल्ट आउट हुआ।

रिजल्ट आउट होते ही साइबर कैफों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इसके अलावा रिजल्ट जानने के लिए लोग मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए प्रयास करते रहे। तमाम विद्यार्थियों ने दोस्तों के साथ कैफे पर पहुंचकर रिजल्ट देखा। रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक आने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। खुशी से छात्र-छात्रा चहक उठे। वहीं, परीक्षा पास करने वालों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाई। स्कूलों में भी सफलता का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


मेधावियों ने एक दूसरे को फोन पर बधाई दी। एक दूसरे का रिजल्ट जानने को लेकर भी छात्र-छात्रा उतावले रहे। वहीं मेधावियों के घर बधाई देने वाला का तांता लगा रहा। परिजनों ने बधाई देने आने वाले लोगों को मुंह मीठा कराया। बच्चों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, कुछ छात्र-छात्राओं को उम्मीद के मताबिक सफलता न मिलने पर निराशा का सामना करना पड़ा। परिजनों ने छात्र-छात्राओं को हौसला बढ़ाया। ओवर आल सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट अच्छा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed