फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbse 10th students get 10 cgpa

शहर की 48 बेटियों को सीजीपीए 10 मिला

Sun, 29 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 29 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
cbse 10th students get 10 cgpa
सीबीएसई र‌‌िजल्ट, चंडीगढ़ के विद्यार्थी - फोटो : amar ujala
सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। बेटियों ने सफलता का परचम लहराया। अमरोहा क्षेत्र के सात स्कूलों के 73 बच्चों ने सीजीपीए टेन प्राप्त किया। इसमें 48 छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए छात्रों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने यह साबित कर दिया है वह अब    किसी से कम नहीं है। बेटियों     की सफलता पर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई।    मिठाइंया बांटकर खुशी का    इजहार किया।
विज्ञापन


किसी भी क्षेत्र में अब बेटियों को कम नहीं आंका जा सकता। हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से आगे निकल चुकी हैं। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। तो भला शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां कैसे पीछे रह सकती हैं। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में भी हर बार की तहर इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा क्षेत्र की टेन सीजीपीए की सूची में 48 छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए सफलता का लोहा मनवाया है। छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। अमरोहा क्षेत्र में सबसे अधिक सेंटमेरी दाउद सराय की चौदह छात्राओं ने इतिहास रचा। वहीं आरके पब्लिक स्कूल की आठ छात्रा सीजीपीए टेन हांसिल कर सूची में जगह बनाई। लिटिल स्कलार्स एकेडमी की छह छात्राएं ने सफलता के झंड़े गाढ़े। हर स्कूल में छात्राओं का दबदबा रहा।


बेटियों की सफलता पर परिजनों में खूशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाइंया बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं अभिभावकों ने बेटियों पर गर्व जताते हुए दुलार किया। अभिभावक बोले बेेेटों से बढ़कर हैं बेटियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed