फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cbi probe in mathura issu

मथुरा कांड की सीबीआई जांच हो

Sun, 17 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sun, 17 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
cbi probe in mathura issu
अमरोहा पुलिस आफिस के सामने भाजपा के धरना प्रदर्शन में बोलते निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान।

विज्ञापन
 थानों के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने एसपी आफिस के सामने धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही कहा कि मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराई जाए। एसपी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े भाजपाई एएसपी को देखकर नाराज हो गए। बाद में समझाने पर मान गए। उनको राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए धरना खत्म हो गया।

तयशुदा कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता सुबह दस बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस बीच पहुंचे पूर्व क्रिकेटर/ निफ्ट के चेयरमैन चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक नहीं बल्कि चार मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। थानों से नेता अपराधियों को छुड़ा रहे हैं। ऐसी सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2017 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की तैयारी में लग जाएं। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने भी एकजुटता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन


भाषणबाजी पूरी होने के बाद भाजपाइयों ने एसपी को धरनास्थल पर आकर ज्ञापन लेने की बात कही। जिस पर एएसपी रघुवीर लाल उनके बीच पहुंचे, जिन्हें देखते ही भाजपा नेता बिगड़ गए। जब उन्होंने कहा कि एसपी साहब ने भेजा है तो तेवर नरम हो गए। इसके बाद भाजपाइयों ने उनको राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के दौरान युद्धवीर सिंह, देवेंद्र नागपाल, हरपाल सिंह, डा. हरि सिंह ढिल्लो, अतुलेश भारद्वाज, राहुल चौहान, प्रदीप चौधरी, राजीव तरारा, नरेंद्र प्रताप राणा, डा. देवेंद्र सिंह, राम सिंह सैनी, शरद गर्ग, सामेंद्र गिल, चंद्रपाल सिंह, सुभाष सैनी, सचिन, शील कुमार मौर्य, इशलदेव, मनोज बेसोईवाल, विजय पांडेय, वीरेंद्र सिंह सैनी, डा. मोमराज सिंह गुर्जर, डा. राजीव शर्मा, जसवंत गुर्जर, चंद्रभान सिंह, यूसुफ, रामरतन सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रमोद चौहान, सोनू कश्यप, चैनसुख गोले, पूरन सिंह सैनी, पुष्पेंद्र सिंह राणा, विवेक कुमार अग्रवाल, गुड्डो चौहान, दिग्विजय सिंह, कमल कुमार, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र स्टेट, बृजेश चौधरी, अतुल जैन आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed