फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   CBI arrests second accused in 14.85 crore scam

सीबीआई ने 14.85 करोड़ के घोटाले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests second accused in 14.85 crore scam
प्रथमा बैंक की मंडी समिति शाखा में करीब साढ़े चार साल पहले हुए 14.85 करोड़ के घोटाले में फरार दूसरे आरोपी को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। घोटाले का मुख्य आरोपी तत्कालीन बैंक प्रबंधक अभी भी सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ा है। सीबीआई की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

हसनपुर की प्रथमा बैंक शाखा मंडी समिति में अगस्त 2017 में 14.85 करोड़ के घोटाले का पता चला था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने ओवरड्राफ्ट लिमिट के उन खातों में यह धनराशि ट्रांसफर कर दी थी, जिनकी लिमिट मात्र एक से दस लाख रुपये तक थी। ये खाते उनके चहेतों के थे। ये लोग इस धनराशि का प्रयोग प्रापर्टी डीलिंग समेत अन्य धंधों में करते थे। इससे होने वाले मुनाफे में बैंक मैनेजर की भी हिस्सेदारी थी। इस 14.85 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक विपिन कुमार, फील्ड अफसर नवीन शर्मा एवं वीसी जितेंद्र आर्य समेत पूरे स्टाफ को हटा दिया था। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। पिछले चार साल से सीबीआई की टीम घोटाले की जांच कर रही है। कई बार बैंक प्रबंधक के घर जाकर भी जांच पड़ताल की जा चुकी है। 25 फरवरी 2022 को घोटाले का एक आरोपी तत्कालीन फील्ड अफसर नवीन शर्मा गाजियाबाद सीबीआई की अदालत में पेश हुआ था। वहीं से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब घोटाले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी वीसी जितेंद्र आर्य को भी सीबीआई की टीम ने पांच अप्रैल को हसनपुर से गिरफ्तार कर लिया। घोटाले का मुख्य आरोपी तत्कालीन बैंक प्रबंधक विपिन कुमार अभी फरार चल रहा है। सीबीआई की टीम उसकी तलाश में लगी हुई है। इसके अलावा जल्द ही घोटाले से जुड़े अन्य बैंक कर्मियों पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed