{"_id":"606b55618ebc3ecbad66c237","slug":"caught-fire-in-three-places-gajraula-news-mbd385352589","type":"story","status":"publish","title_hn":"132 केवीए बिजलीघर समेत तीन स्थानों पर लगी आग, दमकलों ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
132 केवीए बिजलीघर समेत तीन स्थानों पर लगी आग, दमकलों ने बुझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। नगर के 132 केवीए बिजलीघर समेत ग्रामीण क्षेत्र में आग लगने की तीन घटनाएं हुईं। इनमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। निजी फैक्टरी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
सोमवार की अपराह्न लगभग पौने दो बजे 132 केवीए बिजलीघर में बने यूपीएसआईडीसी के 37 केवीए की लाइन में अचानक फाल्ट हो गया। तेज धमाके के साथ इलाके की बिजली गुल हो गई। वहीं बिजलीघर में मौजूद स्टाफ घबराकर बाहर निकल आया। केबल में आग लगने के बाद चिंगारी नीचे जमीन पर आ गिरी। इससे वहां झाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। आपरेटर रमेश सिंह ने इसकी जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। वहीं बिजलीघर में आग लगी देख आसपास के घरों में मौजूद परिवार भी छतों पर आ गए। कुछ देर फायर ब्रिगेड के साथ ही दवा बनाने वाली एक फैक्टरी की निजी दमकल मौके पर जा पहुंची और आग पर काबू पाया। आपरेटर रमेश सिंह के मुताबिक आग लगने से यूपीएसआईडीसी को लगभग 50 हजार रुपये के केबल की क्षति पहुंची है। वहीं आग लगने के कारण नगर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई जो कि शाम तक ही चालू हो सकी। वहीं गांव पपसरा खादर में दोपहर के समय वाहिद के कच्चे घर में भी अचानक आग लग गई। घटना के वक्त वह परिवार के साथ खेत पर था। उसके घर से आग की ऊंची लपटें उठती देख वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव निवासी साजिद अली और भाकियू (भानु) के जिला सचिव शाहिद अली ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल गांव में पहुंची लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि है गरीब परिवार को मुआवजा दिलवाया जाए। वहीं गांव सलेमपुर गोसाईं में बोंगे-बिटौरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों में पानी डालकर आग बुझाई।