फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caught fire in paint shop

शॉर्ट सर्किट से पेंट-थिनर की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
caught fire in paint shop
अमरोहा। शॉर्ट सर्किट से पेंट और थिनर की दुकान में आग भड़क गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। आग की लपटों से घिरे मकान से महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया। इस दौरान दुकानदार झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब डेढ़ घंटे तक दुकान में आग धधकती रही। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग की है। यहां पर मेटरनिटी सेंटर जच्चा बच्चा अस्पताल है। इसके बगल में स्वर्गीय एहतराम का मकान है। मकान के आधे हिस्से में उनकी पत्नी मेहनाज अपने बेटी और बेटे के साथ रहती हैं। जबकि मकान के आधे हिस्से में उनकी मां बिब्बो रहती हैं। मकान के आगे दुकानें बनी हुई हैं, जिसमें मोहल्ला सद्दो निवासी शाहबेज पेंट और थिनर की दुकान करता है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे शाहबेज दुकान में बैठा था। तभी अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पेंट और थिनर के डिब्बों को अपनी चपेट में लेकर विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगी। जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। आग की लपटों से घिरे घर में कैद महिलाओं और बच्चों को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान दुकानदार शाहबेज आग की लपटों में आकर झुलस गया, उसकी टांग में चोट भी लगी है। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे तक दुकान और घर आग की लपटों से धधकता रहा। अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया जबकि आग लगने से मकान की बिल्डिंग में दरार पड़ने से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता मेहनाज ने लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है। अग्निकांड के बाद मेहनाज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed