{"_id":"64e7b85e78c64fd36f00ca16","slug":"cash-jewellery-and-valuables-stolen-by-breaking-the-locks-of-village-heads-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-3464-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम प्रधान के घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर व कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम प्रधान के घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवर व कीमती सामान चोरी
Fri, 25 Aug 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव इमली वाली मढैया के पास नई प्लाटिंग में धनौरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर गांव के प्रधान इकाशपाल के बंद मकान के बुधवार की रात ताले तोड़कर चोर नगदी जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में किसान महिपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे इकाशपाल वर्तमान में ग्राम प्रधान है। इकाशपाल जमीन की खरीद फरोख्त भी करते हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने अतरासी रोड स्थित अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के इमली वाली मढैया गांव के पास नई प्लाटिंग में मकान बनाया था। यहां पर ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी रहते है। 18 अगस्त को उनकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जबकि इकाशपाल बुधवार को अपने गांव सैदपुर गए हुए थे। बुधवार की रात चोर मकान के ताले तोड़कर नकदी जेवर समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम प्रधान इकाशपाल घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपये का सामान चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।