फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewelery stolen by putting mask in farmer's house

किसान के घर में नकाब लगाकर नगदी-जेवरात सहित पांच लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by putting mask in farmer's house
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बुडेरना में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। चोर घर में पीछे से नकब लगाकर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बुडेरना गांव में शिवकुमार सिंह का परिवार रहता है। किसान शिव कुमार सिंह का बेटा संजय सिंह केमिस्ट है। वह राजस्थान में नौकरी करता है। रविवार की रात को परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में सोए रहे थे। देर रात को चोर घर के पीछे से नकब लगाकर घुस गए। चोर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये नकद समेत चार सोने की चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, दो चेन, चार अंगूठी, 10 जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी के सिक्के, एक हथफूल, स्टील और पीतल के बर्तन समेत कीमती सामान ले गए। सोमवार की सुबह जागने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल की। पीड़ित किसान के बेटे संजय सिंह ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के भीतर से घर में लगाया नकब
अमरोहा। किसान शिवकुमार सिंह का घर के पीछे सरकारी जूनियर हाई स्कूल है। चोरों ने स्कूल में घुसने के बाद दो कमरों में नकब लगाया था। पीड़ित किसान ने बताया कि रविवार तड़के उनका भतीजा दौड़ लगाने के लिए जूनियर स्कूल गया था। इस दौरान उसने दोनों कमरों में नकब लगा देखा तो घर आकर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जल्द की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सतीश पांडेय, सीओ सिटी अमरोहा
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed