फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of constable's house

र कांस्टेबल के घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of constable's house
बेखौफ चोरों ने अपर पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास से थोड़ी दूर स्थित कांस्टेबल के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात समेत छह लाख रुपये का समान चोरी कर लिया। इस दौरान कांस्टेबल की तैनाती बुलंदशहर में है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के यमुना एनक्लेव की है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले सनिज कुमार राठी पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बुलंदशहर में है। उनका मकान युमना इनक्लेव में है। यहां उनकी पत्नी और बेटा रहते हैं। सचिन कुमार राठी के मुताबिक बीते सोमवार को उनकी पत्नी और बेटा गांव चले गए थे। जबकि वह खुद बुलंदशहर में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। चोरों ने शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे उनके मकान के ताले तोड़कर लिए। इसके बाद कमरे की अलमारी में रखें करीब 2.78 लाख रुपये, और सोने का सेट, सोने की चेन, दो जोड़ी कानों की झुमकी, तीन सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पाजेब समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित कांस्टेबल घर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। देहात थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। हैरत की बात यह है कि यमुना एनक्लेव से 50 से 100 मीटर की दूरी पर अपर पुलिस अधीक्षक का सरकारी आवास है। जबकि उसके बगल में बंबूगढ़ चौकी है। दोनों ही स्थानों पर 24 घंटे पुलिस रहती है और यमुना एनक्लेव शहर की पॉश कॉलोनी के लिए जानी जाती है। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed