फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case of abetment to suicide filed against two traders in farmer's death

Amroha News: किसान की मौत में दो व्यापारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Case of abetment to suicide filed against two traders in farmer's death
सैदनगली। थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ी में टमाटर के लेनदेन को लेकर किसान और व्यापारी के बीच हो गया। विवाद में व्यापारी द्वारा जेल भिजवाने की धमकी देने के बाद किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो व्यापारियों खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ी निवासी किसान विक्रम सिंह (48) ने बुधवार को अपने खेत पर पेड़ पर फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। किसान के बेटे सोनू के मुताबिक 24 जून को रजबपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी खेत में पहुंचे थे। उन्होंने 320 रुपये के हिसाब से 300 क्रेट टमाटर खरीदे थे और नकद भुगतान करने की बात की थी। लेकिन भुगतान दिए बिना ही जाने लगे थे। इसी को लेकर व्यापारी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बुधवार को फिर से आरोपी खेत पर पहुंचे थे और विक्रम से पांच लाख की मांग करते हुए एससी एक्ट के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इससे घबराए विक्रम ने फंदा बनाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मृतक किसान के बेटे सोनू की तहरीर पर ब्रह्मपाल और ओमप्रकाश के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed