फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case for threatening Shia cleric Maulana Mujtaba

शिया धर्मगुरु मौलाना मुजतबा को धमकी देने में केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Case for threatening Shia cleric Maulana Mujtaba
शिया धर्मगुरु मौलाना मुजतबा को जान से मारने की धमकी के मामले में नौगांवा सादात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसपी के आदेश पर दर्ज हुए केस की जांच साइबर सेल के साथ थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगावां सादात के मोहल्ला शाहफरीद निवासी शिया धर्मगुरु व उलमा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कोकब मुजतबा ने पिछले दिनों पीएफआई और आतंकवाद के खिलाफ कांफ्रेंस और जलसे आयोजित किए थे जिसमें मौलाना ने केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ की थी। मौलाना कोकब मुजतबा का आरोप है कि 27 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें मुसलमान विरोधी बताते हुए धमकी देना शुरू कर दिया था। भाजपा और आरएसएस का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी हरेक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हमें सब मालूम है कि आप कहां जाते हैं, कहां बैठते हैं। आरएसएस व भाजपा के एजेंट न बनें। क्या मोदी, क्या अमित शाह। सुधर जाएं, वरना आपका पता नहीं चलेगा। तुम्हारा अंजाम बुरा होगा। धमकी देने वाले ने किसी आतंकी संगठन का नाम तो नहीं लिया था। धमकी मिलने के बाद मौलाना कोकब ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। इस मामले में उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल और थाना पुलिस कर रही है। जल्द की मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed