{"_id":"66d7b5210b5672464b067b67","slug":"case-filed-against-two-bank-employees-for-inciting-field-officer-to-commit-suicide-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124989-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फील्ड ऑफिसर को आत्महत्या के लिए उकसाने में दो बैंककर्मियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फील्ड ऑफिसर को आत्महत्या के लिए उकसाने में दो बैंककर्मियों पर केस
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। पांच माह पहले निजी बैंक के फील्ड ऑफिसर द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो बैंककर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पर फील्ड ऑफिसर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मेहम्मदी निवासी कपिल सिंह एक निजी बैंक में फील्ड आफिसर के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती मुरादाबाद की हरथला शाखा में थी। कपिल की शादी मुरादाबाद जिले के थाना क्षेत्र के गांव कुचावली निवासी रितु से हुई थी। कपिल पत्नी रितु और बेटे अभिनव के साथ ससुराल में रहते थे। परिजनों के मुताबिक बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों के शोषण के चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। 26 मई 2024 को कपिल पत्नी रितु से आगरा जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन, 27 मई को उनका शव रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पीछे पेड़ पर लटका मिला था।
जबकि, उनकी कार थोड़ी दूरी पर स्थित एक ढाबे पर खड़ी मिली थी। कपिल सिंह ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की थी। अब पांच महीने बाद फील्ड ऑफिसर की पत्नी रितु चौधरी ने थाने में तहरीर देकर बैंक के ही कर्मी मेरठ शाखा में एएसएम के पद पर तैनात दीपक गोयल और दिल्ली में तैनात मुकेश कुमार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दीपक गोयल और मुकेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।