फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against wife and her lover for killing husband by poisoning

पति की जहर देकर हत्या करने के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case against wife and her lover for killing husband by poisoning
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव में पति की दूध में जहर मिलाकर हत्या करने के आरोप में अदालत के आदेश पर महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना करीब डेढ़ साल पुरानी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव उधनपुर निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक 28 जून 2020 को तीस वर्षीय छोटा भाई जयकरन खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। बाद में जहर की पुड़िया उसकी पत्नी के पास से बरामद हुई थी। स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि मामले कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि जयकरन की पत्नी की एक युवक के साथ दोस्ती है। यह बात वह जान गया था। उसको रास्ते से हटाने के लिए पत्नी एवं उसके दोस्त ने उसकी हत्या का षड़यंत्र रच डाला। ताकि हरियाणा में स्थित उसकी संपत्ति को हड़पा जा सके। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट ने मामले में थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी पूजा निवासी गांव उधनपुर एवं हत्या की साजिश के आरोप में आकाश शर्मा निवासी गांव कालाखेड़ा कोतवाली हसनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed