फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case against five including BJP Mandal president on charges of illegal mining

Amroha News: अवैध खनन कराने के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Case against five including BJP Mandal president on charges of illegal mining
सैदनगली। क्षेत्र के कस्बा उझारी में अवैध खनन कराने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा उझारी निवासी दानिश पुत्र अल्लादिया का कहना है कि उनके पिता के नाम पर कस्बे से सटे मझरा मंसूरपुर 1.314 हेक्टेयर भूमि है। जिस पर काबिज भी हैं। आरोप है कि खनन माफिया ने सात सितंबर 2023 की रात को खेत से चोरी से खनन किया। अवैध खनन करते हुए खेत को उजाड़ दिया। उसमें खड़े हरे भरे पेड़ों को भी तबाह कर दिया। सूचना मिलने पर खेत पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी खनन कर रहे थे। विरोध किया तो खनन माफिया किसान के बेटों से उलझ गए तथा उनको धमकियां देने लगे तथा किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खनन माफिया की जेसीबी मशीन व ट्रैक्टरों को कब्जे में कर और थाने लाया गया था। लेकिन पुलिस ने उस खनन माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। आरोप है कि पुलिस ने खनन माफिया से हम साज होकर कुछ समय बाद खनन माफियाओं की जेसीबी व ट्रैक्टरों को भी छोड़ दिया था। इसके बाद फिर से माफिया ने खनन का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने 29 सितंबर को पुलिस अधीक्षक अमरोहा को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी परंतु माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट करने के आदेश किए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार देवकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीराम, नासिर, अशरफ, विजय निवासीगण उझारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed