{"_id":"66d8f36e60ae0558b1092974","slug":"cascade-school-won-the-kho-kho-competition-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-125061-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खो-खो प्रतियोगिता में केस्केड स्कूल ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खो-खो प्रतियोगिता में केस्केड स्कूल ने बाजी मारी
विज्ञापन
अमरोहा।
जिला खो-खो एसोसिएशन और क्रीड़ा भारती के तहत बुधवार को जूनियर खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छह और बालिका वर्ग में आठ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में केस्केड इंटरनेशनल स्कूल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर को हराकर जीत हासिल की।
मिनी स्टेडियम में आयोजित खो-खो मुकाबले में पहला मुकाबला उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर और इंटर कॉलेज जमना खास के बीच खेला गया। इसमें मिठनपुर ने 21-8 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलसा व हिल्टन कॉन्वेंट स्कूल के बीच हुआ, जिसमें कैलसा की टीम विजयी रही। वहीं, तीसरा मुकाबला संविलियन विद्यालय रायपुर शहजादपुर व केस्केड स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें केस्केड 8-6 से विजयी रहा। चौथे मुकाबला में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलसा को हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर व केस्केड इंटरनेशनल के बीच खेला गया। इसमें केस्केड स्कूल ने 18-10 के अंतर से जीत अपने नाम कर ली।
बालिका वर्ग में पहला मुकाबला एलएसए स्कूल व कस्तूरबा विद्यालय जोया के बीच हुआ। इसमें कस्तूरबा ने 8-4 से जीत हासिल की। कस्तूरबा विद्यालय नगर व प्राथमिक विद्यालय मकसूदपुर नवादा के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में कस्तूरबा विद्यालय ने 12-3 से जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलसा को हराकर जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला उच्च प्राथमिक विद्यालय पपसरा व संविलियन विद्यालय रायपुर शहजादपुर के बीच खेला गया। इसमें पपसरा ने 2-1 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में उच्च प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर व कस्तूरबा विद्यालय नगर की टीमें भिड़ीं, लेकिन बारिश के चलते दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की शुरुआत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने संयुक्त रूप से की। समापन समारोह में एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन खो-खो संघ के जिला सचिव पुरुजीत सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के संयुक्त सचिव मुकुल जाटलान, क्रीड़ा भारती के सह मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह, केस्केड स्कूल के अध्यक्ष परमजीत सिंह, नरेश चिकारा, सुनील चौहान, प्रधानाचार्य जी पी शर्मा, शूरवीर सिंह त्यागी आदि का योगदान रहा।