{"_id":"671d4e561343a9341b099085","slug":"cars-and-e-rickshaws-will-not-ply-in-the-city-from-today-till-november-3-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128238-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर में आज से तीन नवंबर तक कार और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर में आज से तीन नवंबर तक कार और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे
Sun, 27 Oct 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक शहर के मुख्य बाजारों में दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा के संचालन पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। 29 अक्तूबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू हो जाएगा। इस त्योहारी सीजन में जाम की रोकथाम को लेकर मुख्य बाजारों में बैरिकेडिंग करने के साथ ही पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। उधर, जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने 27 अक्तूबर (आज) से शहर में कार, ई-रिक्शा समेत छोटे वाहनों की एंट्री बंद कर दिया है।
सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है, ये रूट प्लान तीन नवंबर तक जारी रहेगा। इस बार 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर में छोटे बड़े सभी वाहनों पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है। ऐसे में पुलिस की तरफ से तैयार किए गए वैकल्पिक मार्गों से कार, ई-रिक्शा व अन्य छोटे-बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है। योजना के तहत पुलिस ने बंबूगढ़, टीपी नगर चौराहा, बटवाल, बाजार कोट, अतरासी तिराहा पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए है। धनतेरस के दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। इसके बाद दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। आगामी त्योहारों को लेकर लोगों में उत्साह है। साथ ही बाजार भी गुलजार है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे है।
यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- बंबूगढ़ चौराहा से भारी और हल्के सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों को बंबूगढ से कैलसा बाईपास व संभल चौराहा हाईवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- टीपी नगर चौराहा पर चौकी टीपीनगर के बगल से कोट चौराहा को जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहन ई-रिक्शा के आवागमन को प्रतिबंधित रहेगा।
- बटवाल तिराहा से मुख्य बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
- नल चौराहा से जामा मस्जिद मंगल बाजार की तरफ जाने वाले सभी हल्के व भारी मालवाहक वाहनों और ई-रिक्शा आदि के आवागमन प्रतिबंधित है।
- शाह विलायत की तरफ से टीपी नगर की तरफ आने वाले हल्के व भारी मालवाहक वाहनों का डायवर्जन अतरासी तिराहा से एआरटीओ तिराहा की तरफ किया जाएगा।
- धनौरा बाईपास से मंडी रोड पुलिस लाइन के रास्ते अंदर शहर मे आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों को गुलड़िया मोड़ से डायवर्जन करके रज्जाक बाईपास नौगांवा रोड की तरफ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- धनौरा से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी मालवाहक वाहनों को शाह विलायत गेट से डायवर्जन करके रज्जाक बाईपास की तरफ किया जाएगा।
- रज्जाक बाईपास से जोया, संभल, मुरादाबाद, कैलसा आदि की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को बैरियर लगाकर नीम का तिराहा धनौरा बाईपास होते हुए बाहर की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
- अतरासी रोड व हाईवे की तरफ से शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी मालवाहक वाहनों को एआरटीओ तिराहा से डायवर्जन करके कल्याणपुर बाईपास की तरफ भेजा जाएगा।
- पाकबड़ा की तरफ से शहर की ओर आने वाला भारी व्यवसायिक वाहनों का कैलसा चौराहा से शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
- हाईवे संभल चौराहा से नौगांवा बिजनौर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को बंबूगढ की तरफ न भेजकर उनको हाईवे से वाया गजरौला होकर नौगांवा सादात बिजनौर की तरफ भेजा जाएगा।
- चौपला चौराहा थाना गजरौला पर पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस बल ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
- जोया चौराहा थाना डिडौली पर पर्याप्त मात्रा में यातायात पुलिस बल लगाया गया है। यहां भी आवश्यकता पड़ने पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।