फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Carier vehicle crushed scooty rider in Gajraula, dies

Amroha News: गजरौला में स्कूटी सवार को कोरियर वाहन ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Carier vehicle crushed scooty rider in Gajraula, dies
गजरौला। हाईवे पर सीओ ऑफिस के सामने कोरियर वाहन ने स्कूटी सवार शब्बीर (55) को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जेब से निकले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया मंगलवार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि चौपला चौकी क्षेत्र में हाईवे पर हादसा हो गया। स्कूटी सवार को कोरियर वाहन ने कुचल दिया है। पुलिसकर्मी घायल को लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। तलाशी लेने पर मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी शब्बीर पुत्र अली अहमद के रूप में की गई। परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी पर रखवाया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ लिया, लेकिन चालक हाथ नहीं लगा। वह भागने में कामयाब रहा। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed