फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car rams into truck parked on Bijnor road, one dead, nine injured

बिजनौर मार्ग पर खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, नौ लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car rams into truck parked on Bijnor road, one dead, nine injured
गजरौला में फाजलपुर फाटक के निकट ट्रक में घुसी कार। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। फाजलपुर रेलवे फाटक पर लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने के कारण लगे जाम के दौरान तेज रफ्तार एक कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। नौ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गजरौला के जलालनगर मोहल्ला निवासी 10 युवक शादी-ब्याह में वेटर का काम करते हैं। सोमवार की रात बिजनौर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में शादी थी। सभी युवक मोहल्ले के ही शादाब की कार में सवार होकर मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में काम करने गए थे। देर रात वापस लौट रहे थे। इधर, फाजलपुर रेलवे फाटक पर लकड़ी से लदा ट्रैक्टर ट्राली पलटी होने के कारण जाम लगा था। वेटरों को लेकर शादी से लौट रही कार जाम में दौरान खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार का चालक शादाब व उसमें सवार शाने मोहम्मद, मुनव्वर, वसीम, अनस, कासिम, शकील, आरिफ, आबिद, अरमान घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां पर मुनव्वर (35) पुत्र मुन्ने को देखते ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर परिजन सीएचसी पहुंच गए। सीएचसी में शाने मोहम्मद व शकील को छोड़ बाकी सभी की हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि हादसे में एक की मौत और नौ लोग घायल होने का मामला सामने आया है। इत्तफाकिया दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को कार से निकाला जा सका
गजरौला। मैरिजहॉल में काम कर लौट रहे वेटरों की कार बिजनौर रोड पर रेलवे फाटक से तकरीबन 100 मीटर दूर पीछे से ट्रक में घुस जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वह ट्रक में फंस गई थी। जिस तरह कार ट्रक में फंसी थी, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह बेहद तीव्र गति पर रही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार शर्मा, दबिश में रजबपुर थाना क्षेत्र जा रहे चौपला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। इधर कुमराला चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों विकास कुमार, राजीव कुमार, विश्व प्रताप सिंह, सोनू कुमार, कुलदीप कुमार और बैसर अली व तीनों चौकी प्रभारियों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला जा सका।

हादसे के बाद नहीं भागा ट्रक चालक
गजरौला। आमतौर पर हादसे के बाद बड़े वाहन के चालक फरार हो जाते हैं। मगर सोमवार की रात पीछे से ट्रक में कार घुसने के बाद ट्रक चालक सालिम मौके पर डटा रहा। उसने टूल बॉक्स में रखा जैक निकाला और उससे ट्रक को ऊपर किया। उसकी मदद से पुलिसकर्मियों ने ट्रक में फंसी कार को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed