{"_id":"5aee0c6e4f1c1bc03d8b6d9e","slug":"car-entered-in-tourist-bus-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कार टूरिस्ट बस में घुसी, 5 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर कार टूरिस्ट बस में घुसी, 5 जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला।
Updated Sun, 06 May 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
गजरौला हादसे में क्षतिग्रस्त बस और कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर मोगा होटल के पास शनिवार दोपहर को फिल्मी स्टाइल में एक हादसा हुआ। दिल्ली की दिशा में जा रही तेज रफ्तार कार का टायर पंचर होने से कार हवा में उछलते हुए उल्टी तरफ जाकर टूरिस्ट बस में घुस गई। इससे बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी सुनील कुमार मल्होत्रा टूरिस्ट बस चलाता है। शनिवार को वह रामनगर से बस में करीब 25 सवारियां बैठाकर दिल्ली के लिए चला था। दोपहर करीब दो बजे बस गजरौला में नेशनल हाईवे स्थित मोगा होटल के पास ही आई थी कि इस दौरान दूसरी दिशा से हवा में उड़ते हुए कार बस में टकरा गई। कार में सवार राहुल निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद व उसका दोस्त बब्बू दोनों घायल हो गए। राहुल ने बताया कि कार का अगला टायर पंचर होने की वजह से हादसा हुआ। वह गाजियाबाद से बरेली किसी काम से जा रहे थे। हादसे में कार सवार राहुल, बब्बू, बस चालक सुनील, परिचालक सोनू और एक यात्री पंकज निवासी पुष्प बिहार साकेत दिल्ली बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां सभी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।