फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Car dropped in Ganges with wife sitting in Gajairala, police rescue started

सनसनीखेज: गजैराला में पत्नी को साथ बिठाकर गंगा में कूदा दी कार, पहले पिता-बहन और मां को की थी मारने की कोशिश

Thu, 24 Aug 2023 10:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 10:58 PM IST
सार

गजरौला पुलिस ने बताया कि युवक की शादी कुछ माह पहले ही हुई है। पिता से उसकी शाम को कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने इस तरह का खौफनाक कदम उठाया है। कार को गंगा में तलाशने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
Car dropped in Ganges with wife sitting in Gajairala, police rescue started
गंगा में युवक और उसकी पत्नी की तलाश करते गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी में मिली वैगनआर कार में पत्नी नाजिया को लेकर सीकरी खादर निवासी 22 वर्षीय युवक शाने आलम गंगा में कूद गया। पांच महीने पहले उसकी कसेरुआ निवासी नाजिया से शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक शाने आलम को अपने पिता साबिर से रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। जिसके चलते वह पत्नी को कार में बैठा कर घर से निकल गया।

विज्ञापन


पहले उसने कार से अपने पिता, बहन और मां को टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल पिता मेरठ में भर्ती है। रास्ते में ई-रिक्शा चालक को भी टक्कर मार दी। युवक द्वारा पत्नी के संग गंगा में कूदने की सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए। फ्लड पीएसी को मौके पर बुला लिया गया। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार सिंह और एसडीएम राजीव राज ने बताया कि बृ़हस्पतिवार की शाम पौने आठ बजे सूचना मिली कि सीकरी खादर निवासी युवक पत्नी सहित कार लेकर गंगा में कूद गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। यहां जानकारी करने पर पता चला कि युवक शाने आलम टेलर का दिल्ली में काम करता था। बुधवार को शाने आलम गांव में आया था। बृहस्पतिवार की शाम साढ़े छह बजे उसने अपने पिता साबिर से रुपये मांगे। जिसको लेकर उसका पिता से विवाद हो गया।


इसके बाद शाने आलम ने शादी में मिली अपनी वैगन आर कार निकाली। घर छोड़ने की बात कहकर कार में पत्नी नाजिया को बैरा लिया। इस दौरान मां रूना और बहन मंतशा ने कार को रोकने की कोशिश की। दोनों कार की चपेट में आकर घायल हो गईं। आरोप है कि शाने आलम ने अपने पिता साबिर को कार से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद शाने आलम कार लेकर तेजी से निकल गया।
विज्ञापन


सुनपुरा खादर और पपसरा खादर के बीच में बाढ़ खंड द्वारा द्वारा बनवाई जा रही पत्थर की ठोकर के बीच कार को लेकर गंगा में कूद गया। देखते ही देखते कार पानी में समा गई। इस बीच किनारे पर कुछ दूर मछली पकड़ रहे आस पास के लोगों और बाढ़ खंड के कर्मचारियों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तिगरी में तैनात फ्लड पीएसी को अलर्ट किया।

पीएसी कर्मियों ने तिगरी के सामने उसे तलाश किया। देर रात तक दंपति और कार का कहीं पर पता नहीं चल सका। सीओ ने बताया कि रात में अंधेरे के कारण तलाश बंद कर दी गई है। दिन निकलते ही तलाश शुरू की जाएगी। आस पास के गोताखोरों और फ्लड पीएसी को सतर्क कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed