फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cancer se maut

दूषित पेयजल फैला रहा ‘कैंसर’, एक और मौत

Fri, 22 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Fri, 22 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
cancer se maut
टंकी से पानी आपूर्ति नहीं
एक अन्य महिला में भी इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मझरा झनकपुरी के ग्रामीण बुखार और लीवर की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो नलों से निकलने वाला बदबूदार पानी ही इन घातक बीमारियों की वजह है। 
विज्ञापन



अमरोहा ब्लॉक के गांव सिहालीनरायन के मजरा बहलौलपुर और झनकपुरी में गंदे बदबूदार पानी जानलेवा साबित होता जा रहा है। इसको पीने से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बहलौलपुर में गले के कैंसर से चंद्रपाल गुर्जर (45) की मौत हो चुकी है। जबकि इसी मजरे के भूप सिंह (55) को गले का कैंसर है।
विज्ञापन


उनका काशीपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव की गंगा देई पत्नी बलवंत सिंह भी गंभीर रोग की गिरफ्त में हैं। हालांकि उनमें अभी कैंसर की पुष्टि नहीं हुई हैं। कैंसर से हो रही मौतों और इसकी गिरफ्त में आने वाले रोगियों की बढ़ती संख्या से लोग दहशतजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान जयपाल सिंह ने बताया कि बहलौलपुर गांव में चंद्रपाल की गले के कैंसर से मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य ग्रामीण का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह समस्या नलों से निकल रहे बदबूदार पानी की वजह से पैदा हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed