फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cancer became main causes of death

वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है कैंसर, डॉ. गंगवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
cancer became main causes of death
अमरोहा। वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस पर कार्याशाला आयोजित की गई। जिसमें पुलिस कर्मचारी और उनके परिवारों के सदस्य शामिल हुए। चिकित्सकों ने जागरूक करते हुए कहा कि कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण बना हुआ है। कार्यशाला का उद्देश्य घातक बीमारी के बारे में भ्रांतियों को दूर करना है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. गंगवार ने बताया कि कैंसर अधिकतर बड़ी उम्र के लोगों को ही हो ये यह कहना सही नहीं होगा। कई बार यह बच्चों को भी हो जाता है। भारत में एक लाख लोगों में से 100 लोग कैंसर का शिकार होते हैं। कैंसर से त्वचा, मांस पेशियॉं, हड्डियॉं, जोड़, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, खून, रक्तपरिसंचरण तंत्र, लसिका तंत्र, हारमोन ग्रंथियॉं, तंत्रिका तंत्र और जनन अंग जैसे कोई भी अंग इससे प्रभावित हो सकता है। कैंसर शरीर के एक अंग से शुरू होता है और फिर दूर-दूर तक पहुंच जाता है। यह लिवर, फेफड़ों और अन्य अंगों तक खून लसिका के माध्यम से शरीर के किसी भी भाग में पहुंच जाता है। भारत में कैंसर के मामलों में आधे से ज्यादा मुंह, गले, गर्भाशय ग्रीवा के होते हैं। गर्भाशय ग्रीवा और गर्भाशय के कैंसर महिलाओं को होने वाले कैंसर में से सबसे आम है। कैंसर की शुरूआत काफी धीमी होती है। डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर ने भी पुलिस कर्मियों को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. प्रांजल मिश्रा, मोनिका, महेश चंद्र, जवाहर सिंह, आरआई महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed