फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Canal construction work will start only after getting four times compensation

Amroha News: चार गुना मुआवजा मिलने के बाद ही शुरू होगा नहर निर्माण का काम

Mon, 06 Mar 2023 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Canal construction work will start only after getting four times compensation
अमरोहा। भूमि के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर कूबी गांव में मध्य गंगा नहर के पास चल रहा किसानों का अनिश्चित कालीन धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने साफ कहा कि अब आरपार की लड़ाई होके रहेगी। बिना मुआवजा लिए मध्य गंगा नहर निर्माण का कार्य नहीं करने दिया जाएगा। रजबपुर क्षेत्र गांव कूबी के जंगल में मध्यगंगा नहर के पास रामपुर, मोहनपुर व कूबी के किसान एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कई साल पहले जब जमीन का अधिग्रहण कर लिया था तो उस समय प्रशासन ने उनको मुआवजा की रकम क्यों नहीं थी। कई वर्ष तक वह अपनी जमीनों पर फसल उगाते आ रहे हैं। अब पूर्व के सर्किल रेट पर अपनी जमीन क्यों दें। चार गुना मुआवजा मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा। मध्य गंगा नहर का निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश चौधरी, कमल सिंह, वीरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, देवराज सिंह, बृजपाल सिंह, सतपाल सिंह, कुसुम देवी, निर्दोष देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed