फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   cake] polilitcal, activity

मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम में लुट गया केक

Sun, 15 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 15 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
cake]  polilitcal, activity
अमरोहा के ताज गार्डन में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर केक काटने के बाद खीचातानी में बिखरे केक को उठाकर लेकर जाते लोग। - फोटो : amarujala
बहुजन समाज पार्टी अमरोहा शहर यूनिट की ओर से कैलसा रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्टी सुप्रीमो मायावती के 61वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक कटने के साथ इसे पाने के लिए लूट मच गई। आपाधापी और छीना झपटी में केट नीचे जमीन गिर गया। कार्यकर्ताओं में केक लूटने के लिए भगदड़ मच गई। जमीन पर गिरा केक लूटकर ले गए। जिसके हाथ में जितना आया, लेकर चलता बना।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान की ओर से मिले आदेशों के अनुसार जिलेभर पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन प्रत्येक विधानसभा अलग अलग मनाया गया। हर विधानसभा के लिए मुख्य अतिथि भी तय किया गया था। बहुजन समाज पार्टी शहर यूनिट की ओर से शहर के कैलसा रोड स्थित बैंक्वेट हाल में जनमदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अमरोहा शहर विधानसभा से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का मौके पर दोपहर 12 बजे तक जमघट लग गया था। जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए 11 किलो का केक मंगाया गया था।  
विज्ञापन


दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. होरी सिंह, अमरोहा से प्रत्याशी नौशाद अली और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केक काटा ही था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। केक पाने के लिए कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। आपाधापी और भगदड़ के बीच केक जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं में केक लूटने की होड़ मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर गिरा केक भी लूटकर लोग घर ले गए। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को मना करते रहे, शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते रहे, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। हारकर वो भी तमाशा देखते रहे। कार्यकर्ता तक तक लूट मचाए रहे, जबतक केक खत्म नहीं हो गया। जिसके हाथ में जितना आया लेकर चलता बना। इन सबके बीच कइयों कपड़े खराब हो गए और कइयों को धक्के भी लगे। 

पार्टी सुप्रीमो की जन्मदिन आज जिले की सभी विधानसभाओं में धूमधाम के साथ मनाया गया। ऊपर से ही विधानसभा स्तर पर आयोजन के निर्देश थे। सभी जगह अलग-अलग मुख्य अतिथि में तय थे। कैसला रोड पर बसपा शहर यूनिट की ओर से आयोजन किया गया था। कार्यकर्ताओं की भीड़ थोड़ी अधिक हो गई थी। इसलिए थोड़ी अव्यवस्था हो गई। भगदड़ जैसी कोई बात नहीं थी।डॉ. होरी सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा


शहर यूनिट ने किया आयोजन से ही इंकार
अमरोहा। इस संबंध में जब शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रत्याशी नौशाद अली से बात की गई, तो वे आयोजन से ही मुकर गए। कहा कि आयोजन जिला यूनिट की ओर से कि जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed