फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   caa protest in amroha

अमरोहा बवाल के बारह आरोपियों को मिली जमानत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
caa protest in amroha
अमरोहा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान बीस दिसंबर को शहर में हुए बवाल में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बारह आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। बवाल के बाद पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उलमा-ए-हिंद की ओर से अधिवक्ताओं की टीम ने आरोपियों के लिए विधिक लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीस दिसंबर को शहर में बवाल हो गया था। कोट चौराहे पर बाइक फूंक दी गई थी। इस मामले में करीब दो हजार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बवाल के दिन दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई। बाद में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। इन आरोपियों के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद के लीगल सेल की ओर से कानूनी मदद मुहैया कराई गई। बुधवार को आरोपी शाहजेब, मुकीम, तय्यब बिलाल, तय्यब मन्ना, फरमान, शादाब, अकबर, अफ़्फ़ान, नवाब, साजिद, तल्हा, शाहबुद्दीन को कोर्ट से जमानत मिल गई। मुफ़्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने वकीलों का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार दमनकारी नीति बंद करें
अमरोहा। सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि अमरोहा में काले कानून सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए 21 लोगों में से 12 लोगों को जिला न्यायालय से जमानत मिल गई है। उन्होंने मामले की पैरवी करने वाली लीगल टीम को बधाई दी। कहा कि जल्दी ही बाकी लोगों की जमानत की अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की जाएगी। प्रदेश सरकार अपनी दमनकारी नीति बंद करें। लोकतंत्र में हर किसी को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुंवर दानिश अली, सांसद, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed