फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   By becoming a fake CBI officer, the manager of the baraat house was stirred up.

फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर बरात घर के मैनेजर को हड़काया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
By becoming a fake CBI officer, the manager of the baraat house was stirred up.
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर धनौरा मार्ग स्थित एक बैंकेट हाल के प्रबंधक को हड़काकर अवैध वसूली की मांग का प्रयास किया गया। शक होने पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह अपने एक साथी के साथ फरार हो गया। प्रबंधक ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना धनौरा के गांव गनौरा निवासी सतपाल सैनी ने गजरौला मार्ग पर सम्राट पैलेस बरात घर को ठेके पर लिया है। सतपाल द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक रविवार की रात दो लोग उनके बरात घर पर आए और रुकने के लिए कमरे की मांग की। कमरा खाली नहीं होने की वजह से उनको मना कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने स्वयं को सीबीआई ऑफिसर बताते हुए हड़काना शुरू कर दिया। उसने होटल का रजिस्टर भी दिखाने को कहा। शक होने पर सतपाल ने थाना पुलिस को फोन कर दिया। इसी बीच फर्जी सीबीआई अधिकारी अपने साथी संग मौके से फरार हो गया सतपाल सैनी ने इस संबंध में थाने पर कार्रवाई को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि कार्रवाई को तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed