फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   buses are running amroha to mathura

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली तक पहुंचना हुआ आसान

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
buses are running amroha to mathura
dtc bus
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली तक अमरोहा के लोगों का पहुंचना अब ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए डिपो से ही यात्री बसों में सवार होकर मथुरा और गोवर्धन तक पहुंच सकेंगे। इसकी खातिर परिवहन  निगम ने छह बस चलाई हैं जो डिपो से संभल, चंदौसी, अलीगढ़, मथुरा, गोवर्धन, फर्रूखाबाद, नोएडा, दिल्ली तक दौड़ेंगी।  
विज्ञापन


पहली बस सुबह छह बजे अमरोहा से रवाना होकर साढ़े सात बजे संभल पहुंचेगी। नौ बजे वापस अमरोहा आएगी। दोपहर डेढ़ बजे हरिद्वार पहुंचने के बाद शाम को छह बजे वापस। दूसरी बस प्रात: छह बजे डिपो से चलकर साढ़े 10 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। भगवान कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा पहुंचने का समय एक बजे है। सवा दो बजे गोवर्धन जाएगी। यहां से साढ़े तीन बजे वापस मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन


अलीगढ़, वाया मुरादाबाद होकर वापस अमरोहा लौटेगी। तीसरी बस अपराह्न साढ़े तीन बजे रोडवेज से रवाना होगी। पांच बजे मुरादाबाद, रात आठ बजे बरेली, साढ़े नौ बजे कटरा, पौने 12 बजे फर्रूखाबाद पहुंचेगी। यहां से तड़के साढ़े पांच बजे चलकर कटरा, बरेली, वाया मुरादाबाद होकर दिन में डेढ़ बजे डिपो में आएगी। चौथी बस डिपो से मुरादाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, रामपुर के लिए चलाई गई है। यह रात को आठ बजे रवाना होगी। रात को मुरादाबाद में रुक कर तड़के साढ़े चार बजे प्रस्थान कर पौने दस बजे नोएडा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम को चार बजे मुरादाबाद में वापसी कर रामपुर यहां से वाया मुरादाबाद होकर अमरोहा डिपो पहुंचेगी। पांचवीं बस संभल, दिल्ली, चंदौसी के लिए चलाई गई है। यही बस रात को दिल्ली में ठहरने के बाद चंदौसी, संभल और मुरादाबाद से होते हुए अमरोहा डिपो में आएगी। दिल्ली के लिए शाम को छह बजे डिपो से प्रस्थान करेगी। रात्रि 12 बजे दिल्ली पहुंचने का समय है। क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक एनके गंगवार ने बताया कि यह छह बस चल गई हैं। जो नगर व कस्बे रह गए हैं, उनको भी जल्दी ही रोडवेज बसें चलाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed