फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bullying in the name of those who attack installments

किस्तों पर बाइक दिलाने के नाम पर ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bullying in the name of those who attack installments
सैकड़ों लोगों को कंपनी से जोड़ने के बाद किस्तों पर बाइक दिलाने का झांसा देकर क्षेत्र के लोगों से एक करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर दस लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ितों में न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर डिडौली पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस सभी मामलों को एक साथ जोड़ कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा निवासी तौफीक आलम का आरोप है कि मूलरूप से डिडौली निवासी फिरोज आलम वर्तमान में अपनी पत्नी शायरून के साथ जनपद संभल के शहबाजपुर कलां गांव में रहता है। जबकि उसका भाई अय्यूब और पिता बदलू खां मुरादाबाद की हिमगिरि कालोनी में रहते हैं। चारों लोग एक साल पहले गांव शहबाजपुर निवासी जुम्मा, अनादिल व आमिर के साथ उनके गांव में आए थे। इस दौरान उन्होंने किस्तों पर बाइक दिलाने की बात कही थी। उन्होंने लोगों को एक कंपनी से जोड़ना शुरू कर दिया। झांसा दिया कि जो व्यक्ति जितने अधिक लोग कंपनी से जोड़ेगा उसे अधिक कमीशन भी मिलेगा। इस प्रकार से तौफीक ने रिश्तेदारों समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग कंपनी से जोड़ लिए। एक करोड़ से अधिक रुपये उनके पास किस्त के रूप में जमा हो गए, लेकिन जब बाइक मांगी तो आरोपियों ने बाइक देने से मना कर दिया। रुपये वापस मांगने पर फिरोज ने 10 लाख रुपये का चेक दे दिया, बाउंस हो गया। तौफीक ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर डिडौली पुलिस ने फिरोज, शायरून, अय्यूब, बदलू खान, जुम्मा, अनादिल और आमिर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि इस प्रकरण में पहले भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। सभी को एक साथ जोड़कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed