फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP supremo again handed over the command of the district to former minister Sompal

Amroha News: बसपा सुप्रीमो ने पूर्व मंत्री सोमपाल को फिर सौंपी जिले की कमान

Tue, 03 Jun 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
BSP supremo again handed over the command of the district to former minister Sompal
अमरोहा। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री सोमपाल सिंह को अमरोहा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले भी सोमपाल सिंह पांच बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पुनर्नियुक्त होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सोमपाल सिंह को बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी नेताओं में गिना जाता है। पार्टी में उनका लंबा और मजबूत राजनीतिक सफर रहा है। वह करीब 15 वर्षों तक अमरोहा जिले के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। बसपा नेतृत्व ने 2006 में उन्हें अमरोहा जिले की कमान सौंपी थी। इसके अगले ही 2007 में जब बसपा की सरकार बनी तो मायावती ने उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा भी दिया। इस दौरान भी सोमपाल सिंह ने जिलाध्यक्ष का कार्यभार यथावत संभाला।
विज्ञापन

इसके अलावा सोमपाल सिंह मंडल कोऑर्डिनेटर, मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर समेत पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी संगठन में उनकी पकड़ और प्रभाव हमेशा से उल्लेखनीय रहा है। करीब दो सप्ताह पहले ही बसपा हाईकमान ने संगठन में बदलाव करते हुए सोमपाल सिंह को पद से हटाकर महेश गौतम को अमरोहा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन दो जून को पार्टी ने एक बार फिर अपने पुराने भरोसेमंद नेता सोमपाल सिंह को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article