फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP leader Imran Masood said Samajwadi party biggest hand in the destruction of Azam Khan

इमरान मसूद का हमला: आजम खां की बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ सपा का, अखिलेश के पास उनके लिए फुर्सत नहीं

Fri, 11 Nov 2022 12:22 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 12:22 AM IST
सार

आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां के जो भी हालात हैं, उसके लिए सपा ही जिम्मेदार है। उनके खराब समय में किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। बसपा सुप्रीमो ही प्रदेश में सुशासन ला सकती हैं। अगर प्रदेश के दलित व मुस्लिम एक हो जाए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। 

विज्ञापन
BSP leader Imran Masood said Samajwadi party biggest hand in the destruction of Azam Khan
बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा की बनाई हुई रणनीति थी कि तुम हम पर हमला करो हम तुम पर हमला करेंगे। भाजपा के खिलाफ सपा बोले उनकी हैसियत नहीं। आजम की बर्बादी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है तो उनकी बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ समाजवादी पार्टी का है। अखिलेश यादव को उनके लिए फुर्सत नहीं। तुम अपने लोगों की हिफाजत नहीं कर पाते, तुम पूरी कौम की क्या हिफाजत करोगे।

विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार की रात एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि प्रदेश के भीतर ये साबित कर दिया कि चुनाव में लड़ाई सपा और भाजपा की है। लेकिन जब चुनाव का परिणाम आया और उसमें साइकिल का पहिया तार-तार हो गया। तब जनता को समझ में आया कि ये भारतीय जनता पार्टी की रची हुई साजिश थी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बन गई। अखिलेश यादव आपको फर्क नहीं पड़ता कौन जेल जा रहा है, कौन तबाह हो रहा है, कौन बर्बाद हो रहा है। जो आपसे सवाल पूछने का काम करते उन्हें कुचलने का काम कर दिया। इसमें चाहे आजम खां हो या कोई और। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम की बर्बादी में भारतीय जनता पार्टी का हाथ है तो उनकी बर्बादी में सबसे बड़ा हाथ समाजवादी पार्टी का भी है। लोगों को समझाना चाहिए, उन्हें समझने की जरूरत है। आजम खान तबाह और बर्बाद हो गए। अखिलेश यादव को उनके लिए फुर्सत नहीं। नाहिद को अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए था, लेकिन उन्हें अस्पताल की जगह जेल में बंद कर दिया गया। तुम अपने लोगों की हिफाजत नहीं कर पाते, तुम पूरी कौम की क्या हिफाजत करोगे। 

विज्ञापन

आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री आजम खां के जो भी हालात हैं, उसके लिए सपा ही जिम्मेदार है। उनके खराब समय में किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। बसपा सुप्रीमो ही प्रदेश में सुशासन ला सकती हैं। अगर प्रदेश के दलित व मुस्लिम एक हो जाए तो बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है। सत्ता की चाबी दलित व मुस्लिम गठजोड़ में छिपी है। प्रदेश में दलित, मुस्लिमों पर अत्याचार को रोकना है तो बसपा को प्रदेश में सत्ता में लाना होगा। 

इससे पहले पदाधिकारियों ने इमरान मसूद को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामोतार, पूर्व चेयरमैन जोया यामीन, फरहान खान, ठेकेदार अब्दुल कलाम, रेवती रमण, आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed