फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSA sought clarification after teachers were found absent in two schools

Amroha News: दो विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
BSA sought clarification after teachers were found absent in two schools
अमरोहा। जिले के गंगेश्वरी विकास खंड के दो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्यालयों में समय पर उपस्थिति और निरीक्षण के दौरान मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर संबंधित शिक्षकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि संविलियन विद्यालय इमरतपुर में कार्यरत शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी ने 11 मई की सुबह विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक से उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति और सेल्फी उपलब्ध कराने को कहा था। लेकिन सुबह 11 बजे तक भी संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। विद्यालय में कुल चार शिक्षक कार्यरत हैं। बीएसए द्वारा जब शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे अभी रास्ते में हैं। मामले को गंभीर मानते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पतेई खादर में भी निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी को विद्यालय की ओर से उपस्थिति रजिस्टर और सेल्फी भेजी गई, जिसमें सहायक अध्यापक गौरव नागर और शिक्षामित्र राजीव कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने दोनों कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में समय से उपस्थिति और शिक्षण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed