फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brothers murdered and buried the farmer's body in the house, one in custody

Amroha News: भाइयों ने हत्या कर घर में ही दबा दिया किसान का शव, एक हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Brothers murdered and buried the farmer's body in the house, one in custody
ढबारसी (अमरोहा)। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो छोटे भाइयों ने राजेंद्र सिंह (35) की हत्या कर दी। शव घर में ही कूड़े के ढेर में दवा दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाने की पुलिस ने बताया कि मोहन सिंह का घर गांव के बाहरी छोर पर है। खेती करने वाले उनके तीनों बेटे राजेंद्र, नरेश उर्फ नागेश व केशव उसी घर में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात राजेंद्र और नरेश ने साथ शराब पी थी। नशे में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। बीच-बचाव कराने केशव पहुंचा तो उसे भगा दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह राजेंद्र दिखाई नहीं दिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। न मिलने पर केशव ने भाई के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पड़ताल करने घर पहुंची तो राजेंद्र की 11 वर्षीय बेटी चांदनी ने चाचाओं द्वारा पिता की हत्या करने और शव घर में कूड़े के स्थान पर दबाने की जानकारी दी। पुलिस ने कूड़े के ढेर में दवा शव निकाला और हत्या में इस्तेमाल फावड़ा बरामद किया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई नरेश उर्फ नगेश को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मायके से घर पहुंचीं राजेंद्र की पत्नी होशियारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने नरेश और केशव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
दूसरी शादी से नाराज थे छोटे भाई
पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी की तीन साल पहले मौत हो जाने के बाद राजेंद्र ने होशियारी देवी से दूसरी शादी की थी। चांदनी पहली पत्नी की बेटी है। होशियारी देवी का कहना है कि दोनों देवर उसकी शादी के खिलाफ थे। उनके इन्कार के बाद भी दूसरी शादी कर लेने से राजेंद्र से रंजिश मानने लगे थे।

राजेंद्र का शव घर में कूड़े के ढेर में दबा मिला है। घर से गद्दे पर खून के दाग और खून से सना फावड़ा बरामद हुआ है। पारिवारिक विवाद ही हत्या का कारण है। जांच की जा रही है। कारण का जल्द खुलासा हो जाएगा।
- राजीव कुमार, एएसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed