फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bright sunshine during the day, cold at night

Amroha News: दिन में तेज धूप, रात में सता रही सर्दी

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine during the day, cold at night
अमरोहा। दिन में तेज धूप तो रात में सर्दी लोगों को सता रही है। वहीं, मौसम में लगातार का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बच्चों के अलावा लोग भी बीमार पड़ रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन व रात के तापमान में अधिक अंतर होने के कारण लोग वायरल, खांसी, जुकाम, गले में दर्द आदि की चपेट में आ रहे हैं। मौसम में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता भी कमजाेर हो रही है। इसलिए इसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी इसका असर दिखाई दिया। ओपीडी में 765 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सबसे अधिक बुखार, खासी और जुकाम के थे।
विज्ञापन

वहीं, तेज बुखार से पीड़ित आठ मरीजों को भर्ती कराया गया। इन आठ मरीजों का उपचार भी शुरू हुआ है। इसी प्रकार का हाल निजी अस्पतालों में भी है। बुखार के कारण गले में दर्द भी लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तेज बुखार के साथ लग रही सर्दी
तेज वायरल बुखार के साथ लोगों को सर्दी भी लग रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि पिछले पांच दिनों में तापमान में अधिक बदलाव के कारण बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। विभाग के पास दवाई आदि सभी मौजूद हैं। पीड़ित मरीजों को दवा देकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed