फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bride's lover creates ruckus at wedding reception, beats up people when opposed

Amroha News: वलीमे की दावत में पहुंचे दुल्हन के प्रेमी का हंगामा, विरोध पर की मारपीट

Mon, 18 Nov 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Bride's lover creates ruckus at wedding reception, beats up people when opposed
अमरोहा।
विज्ञापन

शादी के बाद वलीमे की दावत में नशे की हालत में दोस्तों के साथ पहुंचे युवक ने जमकर हंगामा किया। दुल्हन को प्रेमिका बताते हुए बेवफाई करने की बात कही। ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव में आए रिश्तेदारों साथ बदसलूकी की। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी और उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने युवक, उसके दोस्त और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की बेटी का दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक नशे का आदी है। युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने युवती की रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। तय तारीख पर युवती की शादी हो गई। उस समय युवती के प्रेमी ने कोई विरोध नहीं किया। युवती अपनी ससुराल चली गई। शनिवार को एक बैंक्वेट हॉल में वलीमा का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। इस बीच दुल्हन का प्रेमी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। वह नशे में था। उसने वहां पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया और दुल्हन को बेवफा होने की बात कही।
विज्ञापन

उस समय खाना चल रहा था तो सभी मेहमान युवक के पास पहुंचने शुरू हो गए। युवती के ससुराल वालों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने दोस्तों के साथ मारपीट कर दी। भीड़ इकट्ठा होने पर युवक दोस्तो के साथ जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक समेत दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed