फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bridegroom went to saural by tractor

दुल्हन को लेने ट्रैक्टर से गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
bridegroom went to saural by tractor
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कृषि सुधार कानून वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन से प्रभावित होकर एक युवक अपनी बरात ट्रैक्टर पर लेकर गया और दुल्हन को भी ट्रैक्टर पर लेकर आया। युवक का कहना है कि किसान आंदोलन से ट्रैक्टर किसान का ट्रेड मार्क बन चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म निवासी मलकियत सिंह का एक बेटा कश्मीर सिंह शुरू से ही किसान आंदोलन का हिस्सा रहा है। 26 जनवरी को दिल्ली में किसान संगठनों के आह्वान पर ट्रैक्टर परेड में चांदरा फार्म से बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर गए थे। इससे प्रभावित होकर कश्मीर सिंह के छोटे भाई हरमिंदर सिंह ने अपनी बरात ट्रैक्टर पर ले जाने का निर्णय लिया। उसका रिश्ता क्षेत्र के ही गांव ढयोटी निवासी पवन देओल की बेटी प्रियांशी के साथ हुआ था। रविवार को वह ट्रैक्टर से ही बरात लेकर नगर के एक बरात घर पहुंचा। शादी के रस्म पूरी करने के बाद वह अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर लेकर ही अपने गांव रवाना हुआ। उसके ट्रैक्टर पर किसान एकता जिंदाबाद और काले कानून वापस लो का बैनर लगा रखा था। हरमिंदर का कहना है कि एक किसान के लिए उसका ट्रैक्टर ही सबसे प्रिय होता है। इसीलिए उसने ट्रैक्टर पर अपनी दुल्हन को ले जाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed