फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   breaking stone on train

सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस परपथराव कर तोड़ा शीशा, गजरौला में जानकारी होने पर हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
breaking stone on train
गजरौला। कोटद्वार से दिल्ली के लिए वाया गजरौला होकर संचालित हुई सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम को गजरौला जंक्शन पर पहुंची। यहां ट्रेन के एसी कोच सी 2 का शीशा टूटा देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसकी रिपोर्ट दिल्ली पहुंचकर कराने की बात कही गई। वहीं स्थानीय स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के साथ ही आरपीएफ, जीआरपी को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम साढ़े सात बजे कोटद्वार से दिल्ली के लिए संचालित नई ट्रेन सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस यहां जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। हालांकि ट्रेन में बामुश्किल बीस-पच्चीस यात्री ही रहे होंगे। यहां बीस मिनट रुकने के बाद ट्रेन दिल्ली की ओर रवाना हो गई। बताते हैं कि इसी दौरान ट्रेन में एसी कोच सी 2 में मौजूट टीटीई की निगाह खिड़की के टूटे शीशे पर पड़ी। यह देख वह सकते में आ गए। जानकारी करने पर बताया कि ट्रेन कोटद्वार से तो बिल्कुल सही चली थी। रास्ते में ही किसी ने खिड़की पर पथराव किया होगा। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट वह दिल्ली जाकर करेंगे। यहां किसी को जानकारी नहीं दी गई। वहीं स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई ने बताया कि ट्रेन के स्टाफ ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed