फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   break hasin's nail trying to brek lock

ताले तोड़ने की कोशिश में टूटे हसीन के नाखून

Mon, 07 May 2018 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 07 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
break hasin's nail trying to brek lock
अमरोहा में सहसपुर अली नगर में पुलिस व ग्रामीणों की बातचीत के दौरान अपना पक्ष रखती हसीन जहां। - फोटो : अमर उजाला
हसीन जहां रविवार को अपनी ससुराल पहुंची लेकिन, ससुराल के दरवाजे उसके लिए बंद हो गए थे। दरअसल हसीन जहां के गांव पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले घर पर ताला लटकाकर निकल गए। हसीन जहां ने ताला खुलवाने के लिए पुलिस ही नहीं गांव वालों से भी गुहार लगाई। इसके बाद भी हसीन के लिए ताले नहीं खुल सके। खुद तोड़ने की कोशिश की तो नाखून टूट गए।
विज्ञापन

बेटी आयरा संग हसीन ससुराल में आसरे के लिए भटकती रही। परेशान होकर रो भी पड़ीं। यूं तो हसीन जहां अपने साथ वकील और सुरक्षा के लिए पुलिस भी लेकर पहुंची। गौरतलब है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां में पिछले दिनों संबंधों को लेकर विवाद हुआ था। आखिरकार रविवार को हसीनजहां ससुराल पहुंच गई। इसकी भनक जैसे ही ससुराल वालों को लगी वे लोग ताले लगाकर घर से निकल गए। पहले तो हसीन जहां ने लोगों से ताले खुलवाकर घर में प्रवेश की गुहार लगाई। इस पर कोई आगे  नहीं आया। बाद में हसीन ने ताले तोड़ने का प्रयास किया लेकिन, बिना हथौड़े के संभव नहीं था। सिर्फ हाथ से ताला कहां टूटने वाला था। इसमें हसीन जहां की अंगुलियों के नाखून भी टूट गए। पुलिस ने ऐसे हालात में मोहम्म्द शमी के ताऊ के घर हसीन से चलने के लिए कहा। जिस पर हसीन ने कहा कि जब उसका घर है तो वह दूसरों के घर जाकर बोझ क्यों बनें। आखिरकार बढ़ती दोपहर देखकर हसीन ने मोहम्म्द शमी के ताऊ के घर ही आसरा लेना सही समझा।  कानून के लिहाज से हसीन जहां अपने साथ वकील भी लेकर आई थी। ससुराल के ताले बंद देख वकील ने थोड़ी देर तो ताले खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed