फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brajghat Ganga bridge will be illuminated with colorful lights

Amroha News: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होगा ब्रजघाट गंगा पुल

Wed, 08 Jan 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Brajghat Ganga bridge will be illuminated with colorful lights
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्रजघाट में गंगा पर बना पुल दिल्ली में यमुना नदी पर बने पुलों की तरह जगमग होगा। रात में रंग बिरंगी लाइट पुल की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। पुल की छटा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस पर पांच करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
ब्रजघाट में गंगा नदी पर बने यात्री पुल को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए मेरठ जोन के पर्यटन विभाग द्वारा गंगा पुल पर ऊपर और नीचे व साइडों में 1532 रंग बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी, जिनको फसाड लाइट कहा जाता है। पुल को चमकाने पर पांच करोड़ आठ लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसमें दो करोड़ 54 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक लाइट से कम से कम 20 तरह की रंग बिरंगी रोशनी निकलेगी। लाइट लगाने का काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि करीब एक महीने से काम चल रहा है। फरवरी के अंत तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ब्रजघाट गंगा पुल को पर्यटन के नक्शे पर चमकाने और दिल्ली के यमुना नदी पर बने पुलों की भांति रंग बिरंगी रोशनी से जगमग करने के लिए फसाड लाइट लगाई जा रही हैं। जिसका काम मेरठ जोन द्वारा कराया जा रहा है। इस पर पांच करोड़ आठ लाख रुपये खर्च होंगे। बीपी सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed