{"_id":"571a80974f1c1bd4518b5878","slug":"boys-are-afraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दस्तक से बच्चों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दस्तक से बच्चों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय के पास तेंदुआ दिखने से बच्चों में दहशत है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के आसपास कई दिन से तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। इस समय विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है।
विद्यालय के पास तेंदुए की चहलकदमी से बाहर से खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने आए बच्चों में दहशत है। डर की वजह से रात जाग कर काट रहे हैं। दो दिन पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य ने वन विभाग के अफसरों से तेंदुए को पकड़वाने की गुहार लगाई थी, बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ने को वन विभाग की ओर से कोई प्रयास नहीं किया गया। वन क्षेत्र अधिकारी एके सिंह ने बताया कि तेंदुए की दस्तक से लोगों को जागरूक किया गया है। कहा गया है कि जहां भी तेंदुआ दिखे, फौरन वन विभाग को सूचना दें।