फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Boycott Digital Attendance is trending on X

Amroha News: एक्स पर ट्रेंड हो रहा बायकॉट डिजिटल अटेंडेंस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Boycott Digital Attendance is trending on X
अमरोहा। बेसिक स्कूलों में आठ जुलाई से डिजिटल अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। इसके बाद से ही शिक्षकों का विरोध लगातार जारी है। शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटाइजेशन को लेकर विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का यह विरोध अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी ट्रेंड कर रहा है। रविवार की शाम तक 1.20 मिलियन शिक्षक एक्स पर पोस्ट कर अपना विरोध जता चुके हैं। शिक्षकों का यह विरोध एक्स पर पहले पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

डिजिटल अटेंडेंस के आदेश के बाद से ही शिक्षक इसके विरोध में अपनी आवाज मुखर किए हुए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी संगठन इसको लेकर विरोध जता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि डिजिटल हाजिरी को लेकर सरकार को पहले मानवीय दृष्टिकोण को देखते हुए शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने बताया कि विरोध के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी शिक्षक अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। एक्स पर शिक्षकों का यह विरोध सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। जिसमें शिक्षक हाफ सीएल, सीएल, राज्य कर्मचारी का दर्जा, कैश लेस बीमा, डिजिटल हाजिरी नियमावली की मांग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक शिक्षक ने एक्स पर लिखा कि विरोध ऑनलाइन उपस्थिति का नहीं, बल्कि लागू करने के नियम और अव्यवस्थाओं का है। शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो। रविवार की शाम को 1.20 मिलियन यानी दस लाख बीस हजार पोस्ट बायकॉट डिजिटल अटेंडेंस हैशटेग के साथ सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed