फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   boy dead in accident in amroha

खेल रहे मासूम पर गिरी दीवार मौत, घर में मचा कोहराम

Fri, 28 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 28 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
boy dead in accident in amroha
बारिश से टूटी मकान की चहारदीवारी - फोटो : अमर उजाला
रजबपुर थाना क्षेत्र में दीवार के नीचे दब जाने से दो बहनों के इकलौते भाई छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुरानी दीवार उखाड़ रहे थे। खेलता हुआ मासूम पास में पहुंच गया था। दब कर घायल हो जाने पर उसे अमरोहा निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी किसान किरनपाल सिंह पुराना घर उखाड़ कर नया बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को परिजन दीवार उखाड़ रहे थे। इसी समय बेटा रोनित (6) खेलता हुआ दीवार के पास पहुंच गया। क्षतिग्रस्त दीवार रोनित के ऊपर गिर गई। जिससे वह दीवार के मलबे में दब कर घायल हो गया। शोर मचाने पर आए गांव के लोगों ने मासूम को बाहर निकाला। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


आनन फानन में परिजन उपचार को लेकर दौड़े। अमरोहा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां पर मासूम की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रोनित दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहन ईशू व रीशू का रो रोकर बुरा हाल था। पिता किरनपाल व मां शीतल छाती पीट पीट रो रहे थे। गांव के सभी लोगों की आंखें गीली हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed