फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Both sides used sticks, bricks and stones, eight injured

Amroha News: दो पक्षों जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Both sides used sticks, bricks and stones, eight injured
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के बंबूगढ़ पंडकी गांव में सब्जी की ठेली खड़ी करने को लेकर तीन दिन पहले हुई मारपीट के बाद शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बंबूगढ़ पंडकी गांव निवासी नरोत्तम और राजवीर के परिवार में दस अक्तूबर को घर के आगे ठेली खड़ी करने को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में धाराएं मारपीट की थीं, इसलिए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष के राजवीर, अमित, विशाल, शीतल और दूसरे पक्ष के नरोत्तम, पुनीत, कंचन, दीपक और हिमांशी घायल हो गए। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगाें को खदेड़ा। जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से फिर हुआ विवाद
दोनों पक्षों के बीच दस अक्तूबर को विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने राजवीर की तहरीर पर नवरत्न, पुनीत, सुमित, कंचन और दूसरे पक्ष के नरोत्तम के बेटे पुनीत की शिकायत पर राजवीर, मिलन, अमित और धन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग में भी पाबंद नहीं किया। कार्रवाई न होने की वजह से शुक्रवार को एक बार फिर से दोनों पक्षों में विवाद हुआ। यदि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती हो दोबार विवाद न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed